
परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों पर राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर 21 से 23 अगस्त 2026 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्गों पर निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय मुख्य मार्ग के किनारे खड़े वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
देहरादून संभाग के अन्तर्गत डॉ अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा के निर्देशन में चलाये गये अभियान के दौरान कुल 2209 चालान किए गए तथा 157 वाहनों को बंद किया गया। कार्यवाही के तहत हरिद्वार में 531 वाहनांे के चालान एवं 36 वाहनों को बन्द किया गया। रूड़की में 492 वाहनों के चालान व 41 वाहनों को बन्द किया गया। ऋषिकेश में 442 वाहनांे के चालान एवं 15वाहनों को बन्द किया गया। देहरादून में 418 वाहनों के चालान किये गये व 38 वाहनों को बन्द किया गया। टिहरी में 116 वाहनांे के चालान व 04 बन्द तथा उत्तरकाशी में 47 वाहनों के चालान व 07 बन्द किये गये।
देहरादून संभाग में उक्त अभियान में कुल 40 टीमें लगायी गयी थी। देहरादून एआरटीओ प्रवर्तन रत्नाकर सिंह, ऋषिकेश में रश्मि पन्त, विकासनगर में अनिल नेगी, हरिद्वार में नेहा झा, रूड़की में कृष्ण चन्द्र पलाड़िया, टिहरी में ज्योतिशंकर मिश्रा एवं उत्तरकाशी में सुवर्णा के नेतृत्व में उक्त अभियान चलायागया।
अभियान के तहत की गयी कार्रवाई में मार्ग किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के 183ए ओवरस्पीडिंग के 347 और ओवरलोडिंग के 194 मामले सामने आए। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने के 11 मामलों में भी कार्रवाई की गई। मालवाहक वाहनों से माल बाहर निकालने के 112 मामलों तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने के 239 मामलों में चालान किए गए। अभियान के दौरान भारीए मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के साथ.साथ यात्री वाहनों की भी जांच की गई।
डॉ0 अनीता चमोला द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनोंए ओवरलोडिंगए ओवरस्पीडिंगए नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विभाग के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करेंए वाहन को सुरक्षित एवं निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें और सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने किंग ऑफ उत्तराखंड का उतारा गुरुर,अवैध वसूली, मारपीट व ब्लैकमेलिंग के अपराधों में लिप्त अभियुक्त पर की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित 04 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार.!