प्राप्त जनकारी के अनुसार कल दिनांक 23.12.23 को शाम के समय डायल 112 से सूचना प्राप्त हुई कि जगदीशपुर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति से बैग छीना, जिसमें 30 से 40 हजार रुपए नगद और 30 लाख का सोना था।
मामले को गंभीरतापूर्वक लेकर मौके पर पहुंची कनखल पुलस ने घटनास्थल के बारीकी से निरीक्षण, शिकायतकर्ता से पूछताछ करने पर प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हुआ।
शिकायतकर्ता को भरोसे में लेकर पुनः पूछताछ से घटना गलत/झूठी साबित हुई। शिकायतकर्ता तनवीर अहमद ने बताया गया कि उसके ऊपर करीब ₹60000 का कर्जा है। शारीरिक रूप से बहुत कमजोर होने, कम तनख्वाह और बच्चों के लालन-पालन के खर्चे से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ये कदम उठाया।
हकीकत सामने आने पर कनखल पुलिस ने शिकायतकर्ता का 81पुलिस एक्ट में चालान कर माफीनामा लिया गया व डायल 112 को भी सूचित किया।
*झूठी सूचना देने वाले का विवरण-*
तनवीर अहमद पुत्र मोहम्मद तहसील नि० सुल्तानपुर लक्सर

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!