-जनपद में आयोजित किए गए योग प्रशिक्षण शिविर
गोपेश्वर/देवाल/पोखरी (चमोली)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चमोली में बदरीनाथ धाम और जिला मुख्यालय गोपेश्वर के साथ ही विभिन्न स्थानों पर योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। शिविर में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही योगाभ्यास भी करवाया।
गोपेश्वर में शुक्रवार को आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग की ओर से गोपेश्वर पुलिस मैदान में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग की ओर गोपेश्वर में बीती 15 जून से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा था। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति के शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। जिससे व्यक्ति स्वस्थ शरीर के साथ ही ऊर्जा प्राप्त करता है। जिससे व्यक्ति की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। बताया कि जिले में बदरीनाथ धाम के साथ ही जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जिला आुयर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुनील कुमार रतूड़ी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आचार संहित के नियमों का अनुपालन करते हुए जनपद में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर चमोली जिले के जोशीमठ, देवाल, थराली, कर्णप्रयाग, पोखरी आदि स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किये गये।

More Stories
भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर द्वारा बी डी इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का किया आयोजन, समागम मे मौजूद सभी छात्राओं को युवा अवस्था मे होने वाली बीमारियों को लेकर किया गया जागरूक.!
राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने किया जिला चिकित्सालय का ओचक निरिक्षण,मरीज़ो से बात कर मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायज़ा, अस्पताल की साफ सफाई देख चिकित्सा अधीक्षक को दीं शाबाशी,
सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही कांग्रेस – गणेश जोशी