पोखरी (चमोली)। क्रौंच पर्वत पर विराजमान कार्तिकेय स्वामी मंदिर में बुधवार को 108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य और गुरुओं ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मन्दिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी ने बताया कार्तिक स्वामी मंदिर में 108 बालमपुरी शंख से पूजा और हवन किया गया तथा दक्षिणा वर्त से स्वामी कार्तिकेय का जलाभिषेक किया गया। उन्होंने कहा उत्तर भारत का यह कार्तिकेय स्वामी का एकमात्र मंदिर है। दक्षिण भारत में तमिलनाडू और कर्नाटक में भगवान कार्तिकेय के बहुत अनुयायी हैं जो यहां पहुंचे है। सभी अनुयायी विश्व कल्याण और देश के आगे बढने की कामना कर रहे हैं। इस दौरान कार्तिक स्वामी मंदिर को 18 कुंतल फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी, बलराम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला, पोखरी ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष पोखरी बीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर