
राजेन्द्र शिवाली(राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
कोटद्वार। न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पौड़ी में आज स्वच्छ ऊर्जा संरक्षण थीम पर विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग राकेश सामवेदी द्वारा की गई। इस दौरान उपभोक्ता दिवस मनाये जाने के उद्देश्य व महत्व को समझाया गया। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राकेश सामवेदी ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए कहा कि वे किस प्रकार से अपने अधिकारों का हनन होने पर उपभोक्ता आयोग में अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते है। साथ ही कार्यक्रम में महत्त्वपूर्ण जानकारियां उपभोक्ताओं से साथ साझा की गई। इस अवसर पर अनुसूया रावत, गौरव चौहान, सौरभ कुमार, आशीष जोशी, विनोद कुमार, कैलाश सिंह. ज्योति सिंह, सूरज कुमार, सरिता गैरोला, दीपक, सावित्री देवी सहित संबंधित अन्य लोग मौजूद थे

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा