जखोली – जखोली ब्लॉक में करीब 50 महिला स्वयं सहायता समूह यात्रा से जुड़ा कारोबार कर रहे हैं। इसमें 30 समूह प्रसाद तैयार कर रहे हैं, जबकि 10 समूह धूपबत्ती बनाने और 10 अन्य समूह पहाड़ी उत्पादों को बेचने का काम कर रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने इन्हें दुकानें भी आवंटित की हुई हैं, जहाँ बद्री गाय का घी 1200 रुपए प्रति किलो की दर पर उपलब्ध है।
अगस्त्यमुनि -अगस्त्यमुनि ब्लॉक में करीब 38 महिला समूह यात्रा कारोबार से जुड़े हैं। समूह सोवेनियर बनाने से लेकर, प्रसाद पैकेजिंग और स्थानीय उत्पाद यात्रा मार्ग पर बेच रहे हैं। कुछ समूह यात्रा मार्ग पर जलपान गृह भी संचालित कर रहे हैं। इससे करीब 90 महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है।
उखीमठ -उखीमठ ब्लॉक में करीब 60 महिला समूह यात्रा से संबंधित व्यवसाय कर रहे हैं। 48 महिलाएं सीधे तौर पर प्रसाद तैयार कर रही हैं, जबकि शेष सोवेनियर निर्माण, जलपान गृह, यात्रियों को ठहराने के लिए टेंट संचालन, होमस्टे और स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं।
चारधाम यात्रा महिला समूहों की आर्थिकी का आधार बन रही है। सरकार इसके लिए महिला समूहों को यात्रा मार्ग पर स्टॉल उपलब्ध कराने से लेकर हर तरह की सहायता दे रही है। महिलाएं स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर वोकल फॉर लोकल के नारे को भी चरितार्थ कर रही हैं। सभी तीर्थ यात्रियों से अपील है कि वे स्थानीय समूहों के गुणवत्तापरक उत्पादों को खरीदने का प्रयास करें।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री’
More Stories
उत्तराखंड एसटीएफ ने वाट्सअप के ग्रुपो मे जोड़कर ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और लोकलुभावने लालच देकर कर ली थी करोड़ो की ठगी!
देहरादून की रायवाला पुलिस ने एक्सीडेंट कर फरार होने वाले आरोपी को दो दिनों मे ही खिला दी हवालत की हवा, ड्यूटी से वापस आते हुई कर्मचारी को टक्कर मारकर उतार दिया था मौत के घाट |
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर मे नाबालिक के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप मे पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक महिला सहित चारो लोग नाबालिक लड़की का करना चाह रहे थे धर्मपरिवर्तन |