
महानगर सीटी बस के अध्यक्ष ने एक पत्र हमारे कार्यालय मे भेज कर कहा कि मेरे द्वारा एक शिकायत तथ्यों के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी को प्रेषित की गई। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के पत्र को संबोधित करते हुए शिकायती पत्र को आरटीओ देहरादून कार्यालय को कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया लेकिन आरटीओ देहरादून द्वारा वाहन जो सिटी बस संख्या UK07PA/0478 है उसे ब्लैक लिस्ट किया गया लेकिन ना तो यशपाल चौहान नाम से फर्जी व्यक्ति जो वाहन का संचालन कर रहा था उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई और ना ही सिटी बस को ढूंढने की कोशिश की कि वह सिटी बस अब कहां पर है क्योंकि वह फर्जी व्यक्ति तीन ट्रिप चार धाम यात्रा कर चुका था यदि भूलवश कोई दुर्घटना हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता क्योंकि असली यशपाल चौहान तो वर्ष 2013 में देहरादून से लापता है क्योंकि आरटीओ देहरादून द्वारा जब यशपाल चौहान के पते पर नोटिस भेजा गया तो है नोटिस परिवहन विभाग में वापस आ गया था। इसलिए प्रार्थी आरटीओ को पत्र प्रेषित कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करता है की अति शीघ्र नकली यशपाल चौहान एवं सिटी बस को ढूंढा जाए । यदि इसमें प्रार्थी को शिकायत पर न्याय नहीं मिला तो माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री को पुनः पत्र प्रेषित कर किसी बाहरी एजेंसी से जांच का निवेदन कर सकता है।
प्रार्थी
विजय वर्धन डंडरियाल

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग