
देहरादून। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति,देहरादून वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच तथा समापन समारोह का आयोजन मानचित्र अभिलेख एवं प्रसार केंद्र, भारतीय सर्वेक्षण विभाग में हुआ। ओ एफ डी 2022-23 के खिताब की विजेता टीम बनी। ओ एफ डी ने 3-0 से फाइनल मैच जीता तथा डाक विभाग की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्यातिथि ब्रिगेडियर बी सरीन चंदर ने विजेता टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 के छात्र छात्राओं ने गढ़वाली नृत्य तथा प्रेरक गीत की प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह में श्री एस बी शर्मा,निदेशक, श्री इनाम अमिल डी एस जी, कर्नल रजत शर्मा, श्री शूरवीर सिंह चौहान डी ए एफ तथा विनीत नेगी वरिष्ठ लेखाधिकारी विशिष्ट अतिथि थे। कर्नल क्षितिज सुधीर वर्मा , निदेशक मानचित्र अभिलेख एवं प्रसार केंद्र ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, आयोजन समिति के सदस्यों तथा सभी कार्मिकों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव श्री संजीव शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!