उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।आरोप है कि पति पुलिस कार्रवाई कराने पर परिवार की लड़कियों की भी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इधर, रायपुर पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की शादी खटीमा के रोहित राना से हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया। महिला ने बीते 15 जुलाई को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों के बीच में सुलह कराई गई।
आरोप है कि सुलह कराने के बावजूद दोनों के बीच में तनावपूर्ण माहौल रहा और पति पत्नी के ऊपर अत्याचार करता रहा। हाल में पति ने पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो उसके जीजा समेत कई रिश्तेदारों को भेज दी। इसके बाद से ही पीड़िता मानसिक तनाव में है। पुलिस ने आरोपी रोहित राना के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश