विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश भर में मार्च फाइनल के नाम पर विद्युत विभाग के अधिकारियों की हठधर्मिता एवं दोगलेपन की वजह से हजार – दो हजार के बकाया विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों- लाखों के विद्युत बकायेदारों पर हाथ डालने से विभाग के हाथों फूल जाते हैं |गरीबों के मामले में यह अत्याचार कब रुकेगा ! ऐसा प्रतीत होता है विभाग का जोर सिर्फ गरीब व मध्यम पर ही है | बड़े बकायेदारों पर हाथ न डालने की वजह ऊंची पहुंच व अधिकारियों को खुश कर मना लिया जाता है | मोर्चा शासन से मांग करता है कि उक्त मामले में संज्ञान लें |

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री