March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पीएमजीएसवाई की समीक्षा करते हुए डीएम ने गुणवत्ता के साथ कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने शुक्रवार को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक लेते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने आपदा में अवरूद्व मोटर मार्ग जिनको सुचारू करने में तीन दिन से अधिक समय लग रहा है, उनका औचित्य और फोटोग्राफ के साथ रिपोर्ट उपलब्ध करें। बरसात में जिन सड़कों पर 30 प्रतिशत से अधिक क्षति हुई है, उनका आपदा के पश्चात आवश्यकताओं का आंकलन (पीडीएनए) करवाते हुए जिला स्तर पर गठित समिति को प्रस्ताव दें। ताकि आपादा से प्रभावित सड़कों पर शीघ्र सुधारीकरण किया जा सके। क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत के लिए आपदा प्रबंधन में शीघ्र आंगणन उपलब्ध करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समरेखण विवाद वाले मामलों का स्थानीय लोगों से वार्ता कर समाधान किया जाए। वन भूमि हस्तांतरण मामलों का त्वरित निस्तारण करें। संचालित सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्यो में श्रमिकों की संख्या बढाते हुए तेजी से पूरा किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी डिवीजनों में कार्यो की विस्तार से प्रगति समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में सभी डिवीजनों के अंतर्गत वर्तमान में कुल 47 निर्माण कार्य संचालित है। जिनमें अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 11 निर्माण कार्य समरेखण विवाद, वन भूमि हस्तांतरण एवं अन्य कारणों से बाधित है। वीसी में पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंता संदीप श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सचिन कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित पीएमजीएसवाई के सभी डिवीजनों के अधिशासी अभियंता मौजूद थे।

You may have missed

Share