रिपोर्ट परीक्षित गुप्ता बिजनौर, रिया नौटियाल
डीपीआरओ की फटकार के बाद ग्राम सचिव व सफाई कर्मियों को अपना काम याद आ गया है । जिसके बाद सभी गांव में साफ सफाई करते नजर आए है ।
दरअसल बीती कल डीपीआरओ सतीश कुमार ने ब्लॉक मोहम्मपुर देवमल की शहबाजपुर पंचायत का औचक निरीक्षण किया था । निरीक्षण के दौरान गांव के रास्ते पर कूड़े के ढेर देख डीपीआरओ ने ग्राम सचिव को लगे हाथों ले लिया था । जब डीपीआरओ ने कूड़े के ढेर लगे होने की वजह पूछी तो ग्राम सचिव आएं, बाएं, साएं करने लगा । जिसके बाद डीपीआरओ ने ग्राम सचिव को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई के आदेश दिए । उधर फटकार के बाद जमीन पर उतरते ही ग्राम सचिव शहबाजपुर पंचायत पहुंच सफाई कर्मियों को साफ सफाई के लिए निर्देशित करने में जुट गया । ग्राम सचिव ने सफाई कर्मियों से गांव में जमे सभी कूड़े के ढेरो को साफ कराया। उधर ग्रामीणो को गन्दगी से मिली निजात के बाद गांव में बिजनौर डीपीआरओ सतीश कुमार के औचक निरीक्षण व कार्यशैली की जमकर चर्चा है ।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द