आज सीएम धामी का दिल्ली में पहुंचने पर इन्होने किया भव्य स्वागत, सीएम ने कही बड़ी बात….
दिल्ली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन पहुंचे। उत्तराखंड सदन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का प्रवासी उत्तराखंडवासियों द्वारा जोर शोर से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने नया इतिहास बनाया है, कई मिथक तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। मंगलवार को राज्य के विकास के विषय में प्रधानमंत्री सहित कई महानुभावों के साथ चर्चा करेंगे।

‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे संकल्पों में पलायन को रोकना भी एक संकल्प है इसके साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।


More Stories
पहाड़ो की रानी मसूरी पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, एलबीएस अकादमी में आईएएस प्रशिक्षुओं के समारोह मे बने मुख्य अतिथि.!
देहरादून पुलिस की पुलिस की त्वरित कार्यवाही और सघन चेकिंग का दिखा परिणाम,पटेलनगर पुलिस ने फायरिंग की घटना में शामिल अभियुक्त को चंद घंटों में ही वाहन सहित किया गिरफ्तार.!
सिटी फॉरेस्ट के बाद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एमडीडीए का एक और सफल कदम ,मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से किया सौंदर्यीकरण,कया कल्प के बाद पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन,जल-सृष्टि पार्क में जल संरक्षण के साथ आमजन के लिए आधुनिक सुविधाएं मौजूद !