
मुज़फ्फरनगर के थाना चरथावल छेत्र मे भगत जी ने बुग्गी पर लटकने से मना क्या किया की कल्लू और नौशाद ने भगत जी को मार मार कर अधमरा कर दिया मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जान से मारने की नियत से हमला कर बेहोश करने वाले donon अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकरी के अनुसार पवन भगत जी पुत्र सुभाष चन्द निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर थाना चरथावल मु0नगर अपने घर से बुग्गी लेकर खेत की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में कुछ बच्चे बुग्गी पर चढने लगे जिन्हे पवन भगत जी उपरोक्त द्वारा बुग्गी पर चढने से मना करके डांट कर भगा दिया गया परन्तु कुछ समय बाद दो व्यक्ति जिनके नाम क्रमशः 1 नौशाद पुत्र सत्तार 2.कल्लू उर्फ महताब पुत्र सत्तार निवासी गण ग्राम रोनीहरजीपुर थाना चरथावल मु0नगर एक मोटर साइकिल पर सवार होकर आये और पवन भगत जी उपरोक्त के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/115(2)/118(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* नौशाद पुत्र सत्तार निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर थाना चरथावल मुजफ्फरनगर।
*2.* कल्लू उर्फ महताब पुत्र सत्तार निवासी ग्राम रोनीहरजीपुर थाना चरथावल मुजफ्फरनगर।
*अभियुक्त नौशाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 308/2021 धारा 323/376/506 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 54/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/115(2)/118(1) बी0एन0एस0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*अभियुक्त कल्लू उर्फ महताब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 308/2021 धारा 323/376/506 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 54/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/115(2)/118(1) बी0एन0एस0 थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 कुलदीप परिहार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* हे0का0 342 दिनेश थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 2214 विपिन थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 2213 रजत थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

More Stories
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत राज्य एसटीएफ की एक और बड़ी कार्यवाही, थाना प्रेमनगर क्षेत्र से आंतकी गतिविधियों में संलिप्त को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार संदिग्ध भेज रहा था देहरादून स्थित प्रतिष्ठित सरकारी व सैन्य संस्थानों की लोकेशन व फुटेज पाकिस्तान, तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH) की भारत में विस्तार की थी योजना
मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल