
*“ऑपरेशन प्रहार” का असर: एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर रामनगर पुलिस ने एल पी जी गैस की कालाबाजारी करने वाले गैंग पर प्रहार कड़ा प्रहार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से 34 छोटे- बड़े सिलेंडर,और गैस रिफिलिंग उपकरण सहित अवैध ज्वलनशील पदार्थ के साथ 02 शातिर भाई की जोड़ी को गिरफ्तार कर हवालत की हवा खिला दीं है प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा खराड़ी क्षेत्र स्थित सूचना पर एक मकान में छापेमारी की गई, जहां *घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग* का कार्य किया जा रहा था का भंडाफोड़ किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल *34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर* LPG रिफिलिंग के उपकरण, तराजू व बाट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया गया।
मौके से अवैध रिफिलिंग करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
1. *अमन उर्फ भल्ला* पुत्र रईस अहमद, निवासी खताड़ी, नार्मल स्कूल के पास, रामनगर, उम्र 26 वर्ष
2. *शहजाद उर्फ शैजी* पुत्र रईस अहमद, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष
उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध *धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना रामनगर में *FIR No. 101/26* दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*बरामद माल:*
* 34 गैस सिलेंडर (छोटे- बड़े)
* LPG रिफिलिंग उपकरण, तराजू व बाट
* अवैध ज्वलनशील पदार्थ (डीजल)
*पुलिस टीम:*
* व.उ.नि. दीपक बिष्ट
* उ.नि. वीरेंद्र सिंह बिष्ट
* उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार
* का. अमित कुमार
* का. गगन भण्डारी
* का. संजय सिंह
* म.का. रेशू
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कड़े शब्दों मे कहा की जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध *कड़ी कार्यवाही*लगातार जारी रहेगी। *अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।*
एसएसपी ने आमजन से अपील: की है कि
यदि आपके आसपास गैस की *अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण* की सूचना है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
* आपातकालीन नंबर: 112, या अपने नजदीकी थाने में सूचना दें।

More Stories
अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
मुज़फ्फरनगर की सिविल लाइन पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ के बाद 2 अभियुक्तगण घायल सहित कुल 04 abhiyukton को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 15 तमंचे व 02 पिस्टल बने हुए, 04 तमन्चे अधबने, कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व 01 इलेक्ट्रिक स्कूटी को किया बरामद !
हल्द्वानी में सीएम धामी ने क्रिएटर, इंफ्लूएंसर्स और वॉलेंटियर्स के साथ किया संवाद, फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी