
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय समाचार ) देहरादून
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित *”ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तथा वांछित/फरार अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 01-05-2026 को वादी श्री लाल मोहम्मद पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम शारदा नगर सुहेला टापर पुरवा पो0 चकई, थाना शारदा, जिला लखीमपुर, उ0प्र0 द्वारा थाना सेलाकुई पर सूचना दी कि उनके दामाद आरिफ अली पुत्र वारिश अली ने उनकी पुत्री शाहीन बानो जिसकी शादी को वर्ष 2025 मे हुई थी को दहेज के लिए प्रताडित कर चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी है। सूचना के आधार पर *थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0-49/26 धारा- 80(2) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही अभियुक्त के सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 03-05-26 को मुखबिर की सूचना पर फरार/वांछित अभियुक्त आरिफ अली को सेलाकुई बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का कार्य करता है तथा वर्ष 2025 मे उसका विवाह शाहिन बानो पुत्री लाल मोहम्मद निवासी ग्राम शारदा नगर सुहेला टापर पुरवा पो0 चकई थाना शारदा जिला लखीमपुर उ0प्र0 के साथ हुआ था। विवाह में उसके ससुराल वालो ने न तो उसे दहेज दिया था और न ही शादी में उसकी किसी प्रकार की सहायता की थी।
एक माह पूर्व अभियुक्त अपनी पत्नी के साथ काम के लिये सेलाकुई आया था तथा जमनपुर मे किराये का कमरा लेकर अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। अभियुक्त सेलाकुई में दिहाडी मजदूरी तथा उसकी पत्नी डिक्सन कम्पनी मे काम करने लगी। इस दौरान अभियुक्त का अक्सर दहेज में मोटर साइकिल नही देने को लेकर अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था तथा उसे शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से भी बात करती है। घटना के दिन इसी बात को लेकर दोनो के बीच झगडा हो गया तथा मृतका द्वारा अभियुक्त को लात मारने पर अभियुक्त द्वारा चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा अपने रिश्तेदारों व आस-पास के लोगों को तबियत खराब होने के कारण उसकी पत्नी की मृत्यू होना बताया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1-आरिफ अली पुत्र वारिश अली उम्र 21 वर्ष निवासी रडा बाजार, चौकी पडरिया तहसील गोला थाना भीरा जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0
*पुलिस टीम*
1- अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी सहसपुर
2- उ0नि0 लोकपाल परमार थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई
3- उ0नि0 सुमेर सिंह
4- का0 सोहन
5- का0 फरमान

More Stories
राष्ट्रीय पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से ठगी करने वाले अन्तर्राज्जीय ठग गिरोह का सरगना चढा दून पुलिस के हत्थे, स्वंय को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी का निजी सचिव बताकर एक महिला जनप्रतिनिधि से की थी ठगी
सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; पुराने विलेख पत्र रजिस्टर जब्त,औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में मिले 2018, 2024, 2025 तक के मूल विलेख पत्र; विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की भी पाई रजिस्ट्री !
एडवोकेट शिवा वर्मा ने उपभोक्ता को दिलाया न्याय,कैरी बैग का अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर बेबी हग कंपनी पर उपभोक्ता आयोग ने लगाया 25,000 रुपये का जुर्माना !