उत्तराखंड में आम आदमी के यहाँ क्या होगा जब राजधानी के VVIP इलाके में बनी ये दीवार चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, तीन महीने पहले ही सांसद निधि से बनी थी आज भारी बारिश के बाद गिर गई, देखे वीडियो……
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार जबरदस्त बारिश जारी हैं ऐसे देहरादून, उधमसिंह नगर और नैनीताल में कई जगह जल भराव के हालात बने हुए हैं।
वही देहरादून के सबसे VVIP इलाके ऑफिसर्स कालोनी रिसकोर्स की एंट्री में भी आज बड़ा हादसा हो गया जहाँ 3 महीने पहले बनी दीवार पहली बारिश को भी नहीं झेल पाई और ढह गई जिसके नीचे कालोनी वालों की तीन गाड़ियां भी दब गई।
जी हाँ ये नजारा देहरादून के VVIP इलाके ऑफिसर्स कालोनी रेसकोर्स का हैं जहाँ संसद निधि से तीन महीने पहले ही ये दीवार बनी थी जो आज पड़ी तेज बारिश के बाद ढह गई कालोनी के अंदर कई IAS और वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं लेकिन पहली बार में ही दीवार के हाल देखकर लगता हैं कि सांसद निधि भ्रस्टाचार और निर्माण सामग्री में गुणवत्ता की कमी की भेंट चढ़ गई हैं।
वैसे भी इस VIP कालोनी के अंदर आप जाएंगे तो आधे से ज्यादा सड़क को सब्जी ठेली वालों द्वारा घेर लिया जाता हैं जिससे स्थानीय लोगो को बहुत परेशानी होती हैं।

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!