उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट……
देहरादून: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्टदो दिनों से बदले मौसम के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई है। जिसके चलते गर्मी का अहसास कम हुआ।उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों में भी आज (शनिवार) आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में मौसम खराब होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम केंद्र की ओर से इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से आंधी-तूफान चलने के आसार हैं।
हालांकि अन्य जिलों में भी 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार है। उधर बीते दो दिनों से बदले मौसम के चलते शुक्रवार को भी तापमान में कमी दर्ज की गई। जिसके चलते गर्मी का अहसास कम हुआ।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा