उत्तराखंड के चारों धामों में आज बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी……
देहरादून: चारों धामों में आज बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारीमौसम विभाग की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बर्फबारी भी संभव है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक