उत्तराखंड में आज पहाड़ और मैदान में बदलेगा मौसम, होगी बारिश…..
देहरादून: उत्तराखंड में आज पहाड़ के साथ में मैदानी इलाकों में भी मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के जनपदों में झक्कड़, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने, तीव्र बौछार और कहीं कहीं बिजली गिरने की संभावना है।विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार 5 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है इस दौरान सतही हवाएं चल सकती हैं।
वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में कहीं कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झक्कड़ चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के सभी जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है और मौसम खराब होने के दौरान ऐतिहात बरतने की सलाह दी है।


More Stories
देहरादून मे नाज़ायज़ मदरसों पर चला प्रसासन का डंडा, बिना पंजीकरण संचालित एक मदरसा को किया सील,बिना अनुमति के चलने वाले दो अन्य मदरसों के संचालकों से लिया गया शपथ-पत्र.!
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया नेहरू कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद.!
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद