उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर लेगा करवट, मौसम पूर्वानुमान में बारिश पर जिलों के लिए अपडेट…..
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी ने कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी ने कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।उत्तराखंड में सोमवार 8 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं नौ अप्रैल से 11 अप्रैल तक हल्की बारिश प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हो सकती है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक आठ अप्रैल को प्रदेशभर में धूप खिली रहेगी। मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा।
नौ एवं दस अप्रैल को पहाड़ के तीन जिलों रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 11 अप्रैल को प्रदेशभर में हल्की से हल्की बारिश के आसार है।
वहीं 4000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। दून में अधिकतम तापमान 33 एवं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास चल रहा है।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग