राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने ब्रिटिश प्रवासी प्रदेश जिब्राल्टर के सनबॉर्न होटल में आयोजित मध्य वर्षीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी इन दिनों विदेश में है और ब्रिटिश प्रवासी प्रदेश जिब्राल्टर में मध्य वर्षीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक में इंडिया रीजन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। श्रीमती खंडूडी भूषण ने पहले दिन उत्तराखंड की पहचान ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर बैठक में भाग किया। बैठक जिब्राल्टर की संसद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सीपीए कार्यकारी समिति में 38 सदस्य शामिल है, जो की अफ्रीका; एशिया; ऑस्ट्रेलिया; ब्रिटिश द्वीप समूह और भूमध्यसागरीय; कनाडा; कैरेबियन, अमेरिका और अटलांटिक; भारत; प्रशांत; दक्षिण – पूर्व एशिया क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!