उत्तराखंड की पुलिस में शोक की लहर, हेड कांस्टेबल राजीव राणा का आकस्मिक निधन……
देहरादून: थाना कोतवाली नगर में नियुक्त हेड कांस्टेबल राजीव राणा का दिनांक 25-03-2024 की देर रात्रि मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत राजीव राणा जी को उनके परिजनो द्वारा अचानक स्वास्थ खराब होने पर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मृतक राजीव राणा जी वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, जिनकी वर्ष 2023 में हेड कान्स0 पद पर पदोन्नति हुई थी। दिवंगत राजीव राणा जी मूूल रूप से ग्राम नगला सलारू कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्तमान में अपनी पत्नी तथा 03 बच्चो के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।
दिनांक 26-03-2024 को मृतक राजीव राणा जी के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत राजीव राणा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत राजीव राणा जी के आकास्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर उनके परिजनो को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घडी में पुलिस परिवार हर कदम पर उनके साथ खडा है।


More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री