उत्तराखंड में यहाँ आज अत्यधिक बारिश के चलते लगातार पत्थर गिर रहें, देखे वीडियो…….
रुद्रप्रयाग: अत्यधिक बारिश होने के कारण पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नरकोटा में आज सुबह से ही मार्ग यातायात हेतु बाधित है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात को रोका गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू करने हेतु जेसीबी मशीन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है लेकिन लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण मार्ग को सुचारू करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पत्थर गिरने के कारण यातायात को दोनों ओर से फिलहाल रोक दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पुलिस के जवान मौजूद हैं। स्थिति सामान्य होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया जाएगा।

More Stories
मसूरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने सरकार से लगाई गुहार, होटल रेस्टोरेंट से जुड़े सैकड़ो परिवारों की रोज़ी रोटी पर पड़ रहा बड़ा असर !
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती