पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के विकास खंड पोखरी के हापला-कलसीर-नौली मोटर मार्ग शनिवार की रात्रि और रविवार की सुबह हुई भारी बारिश के कारण ढोगड़म, सोनताल के समीप वासआउट हो गई है। जिसके कारण नौली के ग्रामीणों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। यहां पर पैदल भी अवागमन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने और पैदल आवागमन न होने के कारण क्षेत्र के इंटर कालेज गोदली आने छात्र स्कूल नहीं पहुंच पा रहे है।
ग्राम प्रधान सतेन्द्र नेगी ने पीएमजीएसवाई पोखरी से जल्द सड़क पर यातायात बहाल करने की अपील की गई। उन्होंने कहा दो दिनों में सड़क नहीं खुलती हैं तो ग्रामीणों के सामने संकट पैदा हो जायेगा।
इधर, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली ने कहा ढोगडम और सोनताल के समीप जल्द सड़क पर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा