
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
ऊत्तराखण्ड के रामगढ़ में मंगलवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। पुलिस ने कार के स्टेयरिंग में फंसे 48 वर्षीय गोविंद सिंह कार्की का रैस्क्यू किया। चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
मंगलवार देररात नैनीताल जिला पुलिस को रामगढ़ निवासी रोहित नेगी ने सूचना दी कि रामगढ़ गांव में नैकाना पुल के नीचे एक वैगन आर कार गिरी हुई है, जिसमें चालक दबा हुआ है। सूचना के बाद रामगढ़ के चौकी प्रभारी एस.आई.देवेंद्र सिंह राणा सवेरे मय फोर्स और उपकरणों के घटनास्थल पहुंचे। पुलिस टीम को नैकाना पुल से 100 मीटर आगे नथुवाखान की तरफ से सड़क से लगभग 30मीटर नदी में टैक्सी वैगन आर संख्या यू.के.04 टी.बी.3668 पलटी मिली। वाहन के अंदर ड्राइविंग सीट पर रामगढ़ निवासी चालक गोविंद सिंह कार्की फंसा हुआ था। पुलिस फोर्स एवं गांव वासियों की मदद से गोविंद को बाहर निकाला गया लेकिन तबतक गोविंद के शरीर ने हरकत करना बन्द कर दिया था। गोविंद को सी.एस.सी.रामगढ़ के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पंचायतनामे की कारवाई के साथ ही पुलिस ने आसपास सर्च ऑपरेशन चलाकर गोविंद के सह यात्री की तलाश की लेकिन कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना रात लगभग 11से12 बजे हुई और वाहन में गोविंद सिंह कार्की अकेले थे।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग