
सुधीर नामदेव (राष्ट्रीय दिया समाचार) सहारनपुर
सहारनपुर के नया बाईपास चौराहे मल्लिपुर रोड़ पर चौकी इंचार्ज रामनगर चैकिंग कर रहे थे दो बदमाश मल्लिपुर की तरफ से आये और पुलिस की टार्च देखकर पुलिस पर फायर करते हुए टपरी की तरफ भाग गये पुलिस ने इनका पीछा किया तो ढमोला नदी पुल के पास बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश के बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान *फुरकान पुत्र हाशिम निवासी जंधेडी थाना कैराना जनपद शामली के रूप में हुई । घायल बदमाश पर थाना कोतवाली देहात पर पहले से डकैती का अभियोग मु0अ0स0- 250/2023 पंजीकृत है जिसमे बदमाश वांछित चल रहा था ।* घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है । तथा एक अन्य इसका साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग करता हुआ भाग गया जिसकी नाकाबंदी कर तलाश की जा रही है। पकड़े गये अभियुक्त फुरकान का भाई शाबिर भी एनकाउंटर में मारा गया था शाबिर 02 लाख का इनामी बदमाश था और मुकीम काला गैेग का सदस्य था ।

*घायल/गिरफ्तार बदमाश का नाम व पताः-*
फुरकान पुत्र हाशिम निवासी जंधेड़ी थाना कैराना जनपद शामली
*बरामदगी का विवरणः-*
01 मोटरसाइकिल स्पलैण्डर
01 तमंचा 315 बोर
01 खोखा कारतूस 315 बोर
03 जिंदा कारतूस 315 बोर

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!