
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा महानगर के शिक्षा विभाग को चेताने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन कर जनता का मजाक उड़ा कर नौकरशाही का आनंद ले रहे कुर्सी पर बैठे अधिकारियों को चेताया गया
बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद महानगर देहरादून द्वारा प्रदेश में चल रहे निजी विद्यालयों की मनमानी और वहां दी जाने वाली शिक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए मयूर विहार सहस्त्रधारा रोड स्थित मुख्य अधिकारी शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया गया मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अत्यंत रोष व्यक्त करते हुए कार्यालय में खूब नारेबाजी की और मनमानी व नौकरशाही रवैया के आदि हो चुके अधिकारियों पर गुस्सा फूटा मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत से निजी विद्यालयो में हो रहे विवादित घटनाक्रम पर शीघ्र कार्रवाई हेतु दबाव बनाया मौके पर अधिकारी द्वारा 9 सूत्रीय नियमो के साथ जांच कमेटी तय कर महानगर के समस्त विद्यालयों में प्रशासन द्वारा बनाई शिक्षा नीति का तोड़ने वाले सभी विद्यालयों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करने का आश्वासन बजरंग दल को दिया गया विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा एक ज्ञापन नगर शिक्षा अधिकारी को दिया गया जिसमें एक सप्ताह में अगर कार्रवाई ना हुई तो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संघर्ष के लिए सड़कों पर लामबंद होगा विकास वर्मा ने कहा देवभूमि में हिंदू मान बिंदुओं का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा और जिस प्रकार से हिंदू मानबिंदुओं को कुचलने के लिए इस ईसाई और इस्लामिक ताकते सक्रिय हैं।उनको हम हर हालत में नेस्तनाबूद करेंगे।
धरना,प्रदर्शन,आंदोलन का नेतृत्व प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा, अध्यक्ष नवीन गुप्ता,आलोक सिन्हा, राजेश सिंह, प्रभात वर्मा,विकास शर्मा,राघव उपाध्याय,विजय मिश्रा,सागर, विहिप सेवा प्रमुख हरीश कोहली, संदीप ठाकुर, मंत्री श्याम शर्मा, संयोजक अमन स्वेडिया, मंत्री विशाल चौधरी, अनिल मैसोन, मनोज बिष्ट,पवन गुप्ता, व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित,. अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देने वाले बच्चों को प्रदान किए गए पदक एवं प्रशस्ति पत्र,. प्रत्येक पुरस्कार विजेता को ₹51 हजार की धनराशि भी प्रदान की गई.!
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास,₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण,सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति.!
देहरादून क़ी डोईवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा फ़र्ज़ी RPF अधिकारी, पकड़ा गया आरोपी लोगो पर रौब झाड़ कर रहा था उगाही का प्रयास, पुलिस ने आरोपी के पास से नीली बत्ती लगी गाड़ी और पी कैप क़ी बरामद !