कहा पहले कुल स्वीकृत सड़क का हो निर्माण, अन्यथा ग्रामीण करेंगे आंदोलन
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकास खंड के किमोली-उमासैण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा न होने से पहले ही डामरीकरण किये जाने के विरोध में शुक्रवार को उमासैण सड़क संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग का एक ज्ञापन सौंप कर कुल स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाये जाने की मांग की है।
संघर्ष समिति के संरक्षक कुंवर सिंह नेगी, अध्यक्ष आयुष नेगी, दिलबर सिंह नेगी का कहना है कि ढाई किलोमीटर किमोली-उमासैण मोटर मार्ग की स्वीकृति वर्ष 2008 में मिली थी। जिसके बाद लोनिवि की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन डेढ किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य किया गया लेकिन वन विभाग की आपत्ति के बाद आगे का निर्माण कार्य नहीं हो सका। जो वर्तमान समय तक आधा अधूरा पड़ा है। 16 वर्ष गुजर जाने के बाद भी विभाग की ओर से डेढ किलोमीटर से आगे सड़क कटिंग का कार्य नहीं किया गया अलबता अब उसी आधे अधूरे सड़क पर विभाग की ओर से डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिससे इस सड़क का लाभ क्षेत्र के तोलियों, मल्ली किमोली, उमासैण, रिठोली, नौलागैर के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग से मांग की है कि सड़क का निरीक्षण कर कुल स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाए ताकि क्षेत्र के सड़क से वंचित लोगों को लाभ मिल सके। इस मौके पर विजय नेगी, सोहन सिंह, अनिल सिंह, सूरज सिंह, नवीन सिंह, सूरज पुंडीर, दीपक सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं