-उपजिलाधिकारी व एआरटीओ से की कार्रवाई की मांग
देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल-हिमनी मोटर मार्ग पर चलने वाले टैक्सी, वाहन चालको पर हिमानी के ग्रामीणो ने मनमाना भाड़ा वसुलने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बुधवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी थराली और एआरटीओ चमोली को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान घेस कलावती देवी, हीरा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह नेगी, हिम्मत सिंह दानू, के नेतृत्व में बुधवार को ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल बुधवार को कालेश्वर में एआरटीओ से मिला। उन्होंने देवाल-हिमनी मोटर मार्ग पर टैक्सी संचालकों की ओर से मनमना किराया वसूले जाने की बात उनके सामने रखी। उन्होंने बताया कि देवाल से हिमनी मात्र 34 किलोमीटर है। पहले यहां पर किराया डेढ सौ रुपया लिया जा रहा था और बढ़ा कर दो सौ रुपया कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण इसका विरोध करते है तो उन्हें वाहन में नहीं बैठने दिया जाता है। उन्होंने इस रूट पर किराया निर्धारित करने की मांग की ताकि ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
क्या बोले अधिकारी
वाहन चालकों की ओर से मनमाना किराया वसुलने का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किराए का निर्धारण किया जाएगा।
ज्योति शंकर मिश्र, एआरटीओ, कालेश्वर, चमोली

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !