हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
उ0नि0 प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी कुल्हाल के मोबाइल पर एक व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल नंबर 9599…….. से कॉल कर अपने आपको एक आई०पी०एस० अधिकारी बताकर पोंटा साहिब, हिमाचल की ओर से 05-06 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी भिजवाने हेतु कहा गया। फोन पर बात सुनने के बाद तेज तर्रार सब इंस्पैक्टर ने शक के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नम्बर की आईडी चैक की तो आईडी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाई गई। जिस पर उक्त व्यक्ति पर संदेह होने पर चौकी कुल्हाल पर धारा 419 आई०पी०सी० के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त को उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर देहरादून स्थित केनाल रोड से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त से बरामद आई-10 कार नंबर: डीएल-10सीएच-5770 को सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 02 मोबाइल फोन बरामद हुए जिनमें से एक फोन के माध्यम से अभियुक्त द्वारा स्वंय को आई0पी0एस0 अधिकारी बताकर कॉल किया गया था।अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपना नाम तारिक अनवर पुत्र स्व० जयाउद्दीन निवासी ग्राम फेनारा, थाना फेनारा, जिला ईस्ट चंपारण, बिहार हाल पता मकान नंबर 209/16 शाहीनबाग, दिल्ली उम्र 39 वर्ष बताया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं दिल्ली में गारमेंट व हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय करता हूं तथा मैने केनाल रोड स्थित चालांग में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी है। मुझे उक्त जमीन पर निर्माण कार्य हेतु हिमांचल से आने वाली धुली बजरी की जरूरत थी, परन्तु बार्डर पर पुलिस की बहुत ज्यादा सख्ती/चैकिंग होने के कारण मुझे कही से भी पोंटासाहिब हिमाचल की और से आने वाली धुली बजरी नहीं मिल पा रही थी। जिस पर मैंने पुलिस विभाग का बड़ा अधिकारी बनकर अपना काम निकाले जाने की योजना बनाई तथा स्वंय को आईपीएस अधिकारी बताकर 05-06 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी सस्ते दाम पर भिजवाने हेतु चौकी प्रभारी कुल्हाल को अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर दबाव डाला गया।
*नाम गिरफ्तार अभियुक्त:*
तारिक अनवर पुत्र स्व० जयाउद्दीन निवासी ग्राम फेनारा, थाना फेनारा, जिला ईस्ट चंपारण, बिहार हाल पता मकान नंबर 209/16 शाहीनबाग, दिल्ली, उम्र 39 वर्ष

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!