
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
आपको बता दे कि विकासनगर के कुंजा मे रहने वाले साधुराम पुत्र श्री चेतराम ने अपने घर से हुवे मोबाइल व पैसे चोरी के संबध में दिनांक 26.07.2023 को प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु०अ०स० 270/2023 U/S 380 ipc बनाम अज्ञात से सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियोग के सफल अनावरण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक देहात एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के द्वारा उचित दिशा निर्देश देते हुए अज्ञात चोर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर दि0 29/07/22 को दौराने चेकिंग ग्राम कुंजाग्रांट से पहले आसन बैराज जाने वाले मार्ग से शातिर अपराधी (1) अभियुक्त गुंडा शकील पुत्र स्व० चांद मोहम्मद निवासी ग्राम कुंजा, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 45 वर्ष 2) मोईन खान पुत्र श्री अशरफ निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 20 वर्ष को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी के रूपये 15,000/- एवं एक अदद एंड्रायड मोबाइल फोन ओप्पो ए 16 कंपनी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को हिरासत पुलिस लिया गया जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अभियुक्त शकील एक शातिर किस्म का खतरनाक अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में कई मुकदमे दर्ज है एवं श्रीमान जिलाधिकारी महोदया द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंर्तगत 06 माह के लिए निस्कासित/जिला बदर के आदेश होने पर दिनांक 10.07.2023 को जिला बदर किया गया था परंतु उक्त अभियुक्त शकील निष्कासन की अवधि 06 माह पूर्ण होने से पूर्व ही जिले के अंर्तगत अपराध कारित करने पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंर्तगत अभियोग अलग से पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्त
(1) अभियुक्त गुंडा शकील पुत्र स्व० चांद मोहम्मद निवासी ग्राम कुंजा, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 45 वर्ष
2) अभियुक्त मोईन खान पुत्र श्री अशरफ निवासी ग्राम कुंजाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 20 वर्ष
*बरामद वाहनों का विवरण*
1- चोरी के रूपये 15,000/-
2- एक मोबाइल एंड्रायड ओप्पो ए 16 (कीमत रूपये 18500/-)
*अभियुक्तगणों के अपराधिक इतिहास*की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
१.) संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर। २) उप निरी० प्रवीण सैनी, प्रभारी चौकी कुल्हाल
३.) हे०का० रामगोपाल
४.) का० रहीश। ५) का० कुलदीप

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,