
देहरादून विजिलेंस टीम ने चीला पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने चीला पावर हाउस से 17 साल पहले रिटायर हुए कर्मचारी को कैंसर के इलाज के लिए विभागीय प्राधिकार पत्र जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी।
विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि चीला पावर हाउस से 17 साल पहले रिटायर हो चुके एक कर्मचारी के बेटे ने 15 दिसंबर को शिकायत दी। कहा कि उनके पिता का गुड़गांव मेदांता अस्पताल में गले के कैंसर का इलाज चल रहा है, जिसके लिए उन्हें विभागीय प्राधिकार पत्र की जरूरत है।
इसके एवज में पावर हाउस में तैनात तकनीकी सहायक किशन अग्रवाल ने दो हजार रुपये की मांग की। विजिलेंस टीम ने शनिवार को आरोपी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी किशन अग्रवाल, पुत्र रौनक राम निवासी वार्ड 1 मिस्सरवाला, गुरुद्वारे के पास डोईवाला से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है। विजिलेंस निदेशक ने ट्रैप टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द