June 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

विजिलेंस टीम ने सरकारी डॉक्टर को 20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मेडिकल बनाने कि एवंज़ मे ले ली थी रिश्वत !

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित सिविल अस्पताल से विजिलेंस विभाग की टीम ने एक चिकित्सक को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।विजिलेंस की टीम ने अस्पताल परिसर में चिकित्सक को 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए मौके पर ही हिरासत में लिया। इसके बाद चिकित्सक से लंबी पूछताछ की गई, फिर टीम उन्हें देहरादून ले गई। सूत्रों के अनुसार, चिकित्सक ने हमले के एक मामले में कानूनी पूरक रिपोर्ट तैयार करने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिकित्सक आभास सिंह का स्थानांतरण मसूरी से रुड़की के सिविल अस्पताल में लगभग एक महीने पहले हुआ था। शनिवार की शाम को आभास सिंह अस्पताल की आपातकालीन इकाई में तैनात थे। इसी दौरान देहरादून से विजिलेंस की टीम अचानक अस्पताल पहुंची और चिकित्सक आभास सिंह को 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें उनके सरकारी आवास पर ले गई, जहां तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी पूरी होने के बाद विजिलेंस ने चिकित्सक को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।

You may have missed

Share