September 23, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

टिहरी पुलिस की सतर्कता से बची 26 तीर्थ यात्रियों की जान, सड़क पर जाते हुए टैम्पो ट्रैवलर के नीचे लगी आग का लिया संज्ञान,टिहरी पुलिस ने तत्परता से सवारियों को नीचे उतार कर आग पर पाया काबू.!

 

*टिहरी पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया पुलिस ने धधकते वाहन से 26 श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकलकर वाहन की आग पर काबू पा लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 28.05.2026 को प्रयागराज से चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर वाहन संख्या UP 44 CT 2829 ऋषिकेश से लगभग शाम 05:00 बजे आगे के लिए रवाना हुआ था। उक्त वाहन में कुल 26 श्रद्धालु सवार थे, जो चारधाम यात्रा हेतु उत्तराखंड आए थे।

♦️ लगातार पहाड़ी मार्ग पर वाहन संचालन के कारण वाहन के ब्रेक अत्यधिक गर्म हो गए, जिससे ब्रेक ड्रम से धुआं उठने लगा तथा आग लगने की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान पुलिस चौकी जाजल चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस टीम द्वारा वाहन से धुआं निकलता देख तत्काल सतर्कता दिखाते हुए वाहन को तुरंत रुकवाया गया।

♦️ *पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला गया तथा तत्काल आग बुझाने की कार्यवाही कर वाहन को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।*

♦️ घटना के दौरान सभी श्रद्धालु सुरक्षित रहे। यात्रियों एवं वाहन चालक द्वारा उत्तराखंड पुलिस की तत्परता, मानवता एवं सहायता भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

♦️ उत्तराखंड पुलिस चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर मुस्तैदी से कार्य कर रही है

You may have missed

Share