-डिप्टी जेलर पर एक महिला ने शोषण का भी लगाया आरोप
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पुरसाडी जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विश्व हिन्दु परिषद चमोली की ओर से एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजा गया है।
विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी और जिला मंत्री प्रदीप फरस्वाण ने आरोप लगाते हुए कहा कि चमोली जिले के पुरसाडी जेल में तैनात डिप्टी जेलर नईम अब्बास जेल में तैनात कर्मियों के साथ ही कैदियों के साथ धर्म और जाति के आधार भेदभाव कर रहे है। जिसकी शिकायत पूर्व में जेल कर्मियों की ओर से भी की गई है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लायी गई है। उनका यह भी आरोप है कि डिप्टी जेलर की ओर से कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार यह न्याय संगत नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि इन पर चमोली कोतवाली में एक युवती की ओर से यौन शोषण का मामला भी दर्ज किया गया है। जिस पर जांच चल रही है। उनका यह कहना है कि ऐसे व्यक्ति को नौकरी पर रहने का कोई अधिकार नहीं है लिहाजा इन्हें तत्काल बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि कैदियों और जेल कर्मियों को राहत मिल सके।

More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद