
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। हाईकोर्ट से नगर पालिका को राहत मिलने के बावजूद मसूरी का वेंडिंग विवाद थमता नहीं दिख रहा। रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग कल्याण समिति ने अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए दावा किया कि पालिका ने कोर्ट में गलत तथ्य रखे।
समिति ने कहा कि तीन वेंडिंग जोन सिर्फ कागजों में हैं और टीवीसी चुनाव में भी पारदर्शिता नहीं बरती गई। बैलेट पेपर में चुनाव चिह्न बदलने और समिति को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखने का आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि सभी दस्तावेजों के साथ जल्द पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।
समिति ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा और भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन