
आज दिनांक 27 जनवरी 2023 को केंद्रीय विद्यालय आईआईपी मोहकमपुर में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के छठे संस्करण का सीधा प्रसारण दिखाया गया।जिससे विद्यालय के सभी छात्र शिक्षक एवं अभिभावक लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय आईआईपी देहरादून के कक्षा 11 वीं के छात्र मास्टर वेदांश यादव ने ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में देहरादून संभाग से भाग लिया | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वेदांश के द्वारा बनाये गए चित्रों की सराहना की । इस अवसर पर उपायुक्त महोदया सुश्री मीनाक्षी जैन ,केन्द्रीय विद्यालय संगठन देहरादून सम्भाग एवम सहायक आयुक्त महोदया डॉ सुकृति रैवानी , विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मिक्की खुल्बे व समस्त विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की |


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!