
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सृष्टि भारद्वाज को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया। श्री दरबार साहिब में आयोजित कार्यक्रम में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सृष्टि को सम्मानित किया।
अपने पिता के साथ सृष्टि ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। हाल ही में नासिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सृष्टि को पहला स्थान प्राप्त हुआ। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सृष्टि के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार को श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द दास जी महाराज से रूबरू होते हुए सृष्टि ने युवा महोत्सव के संस्मरण सांझा किए। उन्होनंे कुमाऊनी गीत घसियारी पर दी गई अपनी प्रस्तुति के पीछे के संदेश व भावों को भी समझाया। सृष्टि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग में वर्ष 2017 से 2021 में बी.एससी. एग्रीकल्चर एवम् वर्ष 2023 में एम.एससी. एग्रोनाॅमी की पढ़ाई पूरी की है। सम्मान समारोह में सृष्टि भारद्वाज को 51,000/- रुपये (इक्यावन हज़ार रुपये) का चेक एवम् श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!