
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
उत्तराखण्ड एसटीएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही के चलते कुख्यात सुनील राठी गैंग के गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़ गये पकडे गये दोनों आरोपीयों मे से एक पूर्व में मुख्तार अंसारी व संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर रहा है पकडे गये दोनों आरोपी देहरादून व हरिद्वार की कई विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर गैंगस्टर सुनील राठी के लिए उगाही।कर रहे थे पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तगणो से 02 अवैध पिस्टल , व 07 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ श्री अजय सिंह एसटीएफ के अन्तर्गत एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा कल देर रात्रि भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर जनपद सहारनपुर उ.प्र. व पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी- प्रेमपुरी थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, उ.प्र. को 02 अवैध पिस्टल व 07 जिन्दा कारतूस व स्कार्पियो वाहन के साथ गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध थाना राजपुर, देहरादून पर मु.अ.स. 40/2026 धारा 111(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरणः- उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एस.टी.एफ. द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है। दिनांक 26.02.2026 को एस.टी.एफ. टीम द्वारा तकनीकी/मैनुअल इनपुट के आधार पर थाना राजपुर, जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत से कुख्यात सुनील राठी गैंग के 02 सदस्यों को 02 अवैध पिस्टलों व 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त पारस जो पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है, उनकी मृत्यु के बाद सुनील राठी गैंग में सम्मलित हो गया और सुनील राठी के इशारे पर हरिद्वार व देहरादून की बेशकीमती विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर सुनील राठी के लिए धन उगाई कर रहा था। इससे बरामद मोबाईल फोन के अध्ययन से भी इसके निरन्तर पौड़ी जेल में सुनील राठी से सम्पर्क होने की जानकारी प्राप्त हुई है, इसके अतिरिक्त यह सुनील राठी से जेल में मुलाकातो पर भी गिरफ्तार अन्य सदस्य भानू के साथ पौड़ी जेल जाता रहा है। पूछताछ से हरिद्वार के एक विवादित प्रोपर्टी डीलर जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया है का नाम भी प्रकाश में आया है जो निरन्तर सुनील राठी के सम्पर्क में था । देहरादून व हरिद्वार के कुछ व्यापारी जिनको इन सदस्यों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था परन्तु सुनील राठी के भय के कोई शिकायतकर्ता सामने नही आया। इस प्रकरण में कहां-कहां घटना के तार जुड़े है के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरणः-*
1. भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर जनपद सहारनपुर उ.प्र.
2. पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी- प्रेमपुरी थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, उ.प्र.बरामदगी का विवरणः-*
*बरामदगीः-*
02 अवैध पिस्टल .32 बोर
07 जिन्दा कारतूस
*अभियुक्त पारस का आपराधिक इतिहास*
1. FIR NO. 445/2012 धारा 302 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
2. FIR NO. 388/2015 धारा 302 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर
3. FIR NO. 185/2019 धारा 506 भादवि थाना डालनवाला, देहरादून
4. FIR NO 778/2019 धारा 406 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर
5. FIR NO 409/2020 धारा 323/452/504/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
6. FIR NO 438/2020 धारा 307/386/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
7. FIR NO 474/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
8. FIR NO 776/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
*टीमः उत्तराखण्ड STF*
1. निरीक्षक अबुल कलाम 2. उ.नि. विद्यादत्त जोशी
3. उ.नि. दीपक मैठाणी 4. अ.उ.नि. मनोज बेनीवाल
5. हे.का. संजय कुमार 6. हे.का. वृजेन्द्र चौहान
7. हे.का. सुधीर केसला 8. आरक्षी मोहन असवाल
*थाना राजपुर टीम*
1- निरी० प्रदीप सिंह रावत, प्रभारी थाना राजपुर
2- उ०नि० अर्जुन गुसाई, चौकी प्रभारी IT पार्क
3- का० रोबिन रमोला

More Stories
होली के मौके पर दून अस्पताल रहेगा अलर्ट मोड़ पर,डॉक्टरों और स्टाफ की रहेगी अतिरिक्त ड्यूटी,होली के हुड़दंग से निपटने को दून अस्पताल सतर्क,आंख, कान, त्वचा और फूड प्वाइजनिंग पर रहेगी पैनी नजर !
समय से पहले ही दिखने लगा गर्मी का असर, राजस्थान के कई जिलों मे पारा पहुंचा 36° के पार !
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित