
आने वाली होली पर होने वाले हुड़दंग और सड़क दुर्घटनाओ की आशंका के चलते राजधानी का दून अस्पताल को 24 घंटे अलर्ट मोड़ पर रहेगा दून अस्पताल मे आंख, कान, त्वचा और फूड प्वाइजनिंग पर भी पैनी नजर रहेगी आपको बता दे की राजधानी देहरादून में होली के रंगीन त्यौहार को देखते हुए दून अस्पताल ने विशेष मेडिकल एडवाइजरी जारी की है। होलिका दहन और बड़ी होली के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए दून अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी।
होली पर्व के दौरान अक्सर रंगों के दुष्प्रभाव, त्वचा एलर्जी, आंखों में केमिकल जाने, कान गले की संबंधी समस्याएं, हुड़दंग के कारण चोट और हड्डी टूटने की अधिक समस्या को देखते हुए दुआ अस्पताल द्वारा सतर्कता बढ़ती जा रही है। हॉस्पिटल में फूड प्वाइजनिंग और पेट सम्बन्धी शिकायतों को लेकर भी दून अस्पताल अलर्ट मोड पर है। साथ ही दून अस्पताल की 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने त्योहार की खुशियों के बीच सुरक्षा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देते हुए कहा कि होली खेलते समय सावधानी बढ़ाते केमिकल युक्त रंगों के प्रयोग से बचें यदि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में पैदा होती है तो आप तुरंत दोनों अस्पताल पहुंचे , जहां आपको आपातकालीन सेवाओं में तुरंत उपचार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी विशेषज्ञों को छोटी और बड़ी होली में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही अतिरिक्त डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल की टीम भी तैनात रहेगी।

More Stories
मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन,पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में 1 जुलाई से बंटेगा तीन महीने का एडवांस राशन,चारधाम मार्ग वाले जिलों को प्राथमिकता, विभाग ने खाद्यान्न भंडारण की तैयारी की पूरी.!
ई-मेल से मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मसूरी मे दहशत का माहोल ,पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्टमोड़ पर.!
भारतीय सेना और उत्तराखंड पुलिस मे अपनी सेवाएं देने वाले उप निरीक्षक के निधन से फैली पुलिस विभाग मे शोक की लहर,