
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में प्रदेश में दिनांक 01-01-2021 से दिनांक 31-08-2023 तक एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कुल 4917 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही कुल 814 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कुल 1620 अभियुक्तों के चालान किया गया है।
अशोक कुमार के बताया कि प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाये जाते हैं। समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष निर्देशित किया गया है कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त