उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ टीमों ने पांच राज्यों में डाला डेरा, हरियाणा में भी खोजबीन……..
हरिद्वार: रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलरी शोरूम में रविवार को हथियारबंद बदमाशों ने चार करोड़ की डकैती को अंजाम दिया था।
श्रीबालाजी ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में पांच राज्यों में स्थानीय पुलिस व सीआईयू के अलावा एसटीएफ की टीमों ने डेरा डाल लिया लिया है। बदमाशों के वाहनों के नंबर तस्दीक होने के बाद पुलिस राज्यों के अलग-अलग जिलों तक पहुंच गई। अभी आरोपियों के बारे में कोई खास सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अफसरों का दावा है कि खोजबीन जारी है और जल्द ही बदमाश गिरफ्तार होंगे।
रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलरी शोरूम में रविवार को हथियारबंद बदमाशों ने चार करोड़ की डकैती को अंजाम दिया था। बदमाश सोने-हीरे के आभूषणों को बैग में भरकर मिर्च वाला स्प्रे कर फरार हो गए थे। डकैती से पहले वह 29 अगस्त को हरिद्वार पहुंचे थे और ज्वालापुर के आश्रम में ठहरे थे।
पुलिस ने कारोबारी की तरफ से आरोपियों के खिलाफ डकैती, जानलेवा हमला सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस व सीआईयू की 11 टीमें गठित कर धरपकड़ में लगाई गई हैं।
अब मामले में इन टीमों के साथ ही एसटीएफ भी बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई है। पुलिस व एसटीएफ की टीमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में डेरा डाल चुकी हैं। पुलिस के हाथ बदमाशों से जुड़े कुछ सुराग जरूर लगे हैं। वाहन के नंबर के आधार हरियाणा के फरीदाबाद से जुड़े क्लू मिलने पर टीम यहां भी खास तौर पर तलाश में लगी हुई है।


More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !