
उत्तराखण्ड पुलिस ने *10वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2025* में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभर की टीमों के बीच अपनी बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता *07 से 16 अक्टूबर, 2025 तक श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर* में आयोजित हुई, जिसमें देशभर की लगभग *30 राज्य पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों* की टीमों ने प्रतिभाग किया।
*आज पुलिस मुख्यालय, देहरादून में दीपम सेठ*, पुलिस महानिदेशक ने पदक जीतने वाले *खिलाड़ियों से मिलकर* उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु *निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण* बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नीलेश आनन्द भरणें, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड, धीरेन्द्र गुंज्याल, उप पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था भी उपस्थित रहे।
🏅 *पदक विजेता:*
*पंचक स्लाट:* 🥇 अभिषेक वर्मा, 🥇 गायत्री नेगी | 🥉 ईशू भारती
*कराटे:* 🥉 मोहित कापड़ी
*ताईक्वान्डो:* 🥇 नितेश सिंह
*वूशू:* 🥈 लविश कुमार | 🥉 शुभम चौधरी, 🥉 सागर
*कुल मिलाकर: 3 स्वर्ण 🥇, 1 रजत 🥈, 4 कांस्य 🥉 = 8 पदक*

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार