
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव भूमि को नशा मुक्त करने के लिए मिशन नशामुक्त देवभूमि उत्तराखंड 2025 चलाया था जिसको उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक और जिले के एसएसपी ने बड़े ही गंभीरता से लेते हुए नशे के खिलाफ एक मुहिम छेड़ दी थी लेकिन इसका असर राजधानी से महज़ कुछ किलोमीटर दूर ही देखने को नहीं मिल रहा आपको बता दे की उत्तराखंड का औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई जहां दर्जनों फैक्ट्रीयों में हजारों मजदूर काम की तलाश में आते हैं लेकिन कुछ लोग इसकी आड़ में अवैध स्मैक बेचने के धंधे में लग जाते हैं जिसके नतीजे मे सेलकुई के जमानपुर और शिव विहार सहित कई क्षेत्रों मे शाम होते ही नशे की मंडी मे तब्दील हो जाते है लेकिन सूत्रों की माने तो स्मैक बेचने वालों के हौसले इतने बुलंद है की मुख्य बाजार मे ही पुलिस की पिकेट के पीछे स्मैक की पुड़ियों की बिक्री करने मे भी नहीं चूक रहे गौरतलब है की ये स्मैक के आदी नसेड़ी अपने नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी और झपटमारी की घटना को अंजम देने से भी नहीं चूकते सेलकुई क्षेत्र के पुराने लोगो की माने तो ये क्षेत्र अब रहने के लायक है नहीं बचा है इस छेत्र के कई लोगो ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया की पुलिस के शह पर ही इस क्षेत्र मे खुले आम स्मैक बिक रही है जिसकी शिकायत कई बार थाने मे दीं लेकिन कोई ठोस कार्यवाही अमल मे नहीं लाई गई स्थानीय लोगो ने हमारे माध्यम से जिले के एसएसपी अजय सिंह से गुहार लगायी है की इन स्मैक बेचने और स्मैक पीकर उत्पात मचाने वालों से उन्हें निजात दिलाये
खबर अभी बाकी है दोस्त

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान