अभिनव कुमार को उतराखण्ड पुलिस का नया मुखिया बनाया गया है। वहीं तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर डीजीपी अशोक कुमार के लिए पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। आज 30 नवंबर को उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है आज बृहस्पतिवार को देहरादून की पुलिस लाइन में उनके लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमे उन्होने परेड की सलामी ली और अपने भाषण के दौरान अपने पुलिस कार्यकाल के अनुभव साझा किये अपने अनुभव साझा करते समय अशोक कुमार कुछ पल के भावुक हो गए अपको बता दे कि 30 नवंबर 2020 में डीजीपी बनने के दौरान ही उनके सामने अपार चुनौतियां थीं। उस वक्त कोविड काल चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद तमाम आपदाएं आईं। उनका यही कहना है कि पुलिस जनता के लिए बनी है उर मैंने हमेशा पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने की कोशिश की है।
डीजीपी अशोक कुमार अपने तीन साल के कार्यकाल में पुलिस के लिए कई तरह के काम कर गए हैं। वहीं नए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि अशोक कुमार पुलिस फोर्स के लिए विश्वकर्मा रहे हैं। उन्होंने आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है।
अशोक कुमार सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले हरिद्वार पहुंचे थे। यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डीजीपी को 34 साल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। उन्होंने जनता से संवाद भी किया। गंगा आरती में शामिल होने के बाद सीसीआर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी। वहीं सेवानिवृत्त पर सीआरपीएफ उत्तराखंड सेक्टर की ओर से डीजीपी अशोक कुमार का सम्मान किया। इस दौरान डीजीपी ने सीआरपीएफ में रहने के दौरान के अपने अनुभवों को भी जवानों के साथ साझा किया



More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!