देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना को लेकर आज का दिन राहत भरा रहा। प्रदेश में आज कोई भी कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आज आज के बुलेटिन के अनुसार 5 और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये हैं।
प्रदेश में अब अब तक कुल 51 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमे से अब तक 33 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद अब उत्तराखंड में कोरोना के कुल 18 सक्रिय मामले ही बचे हैं। देहरादून जिले में सोमवार को कुल तीन मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें सेना अस्पताल में भर्ती संक्रमित महिला डॉक्टर भी शामिल हैं, जबकि दो मरीज दून अस्पताल से घर भेजे गए। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में भी दो संक्रमित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
प्रदेश में आज कुल 237 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमे से सभी नेगेटिव आई। अब तक प्रदेश में कुल 4,912 मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं अभी 299 मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक देहरादून में 28, हरिद्वार 7, ऊधमसिंह नगर 4, अल्मोड़ा 1, पौड़ी 1 और नैनीताल में 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए।


More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!