देहरादून: उत्तराखंड में आज फिर एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हल्द्वानी लैब में यह रिपोर्ट आई है। अब तक प्रदेश में कुल 55 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आज उधमसिंह नगर के बाजपुर में रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो कुछ दिन पहले ही पंजाब से लौटे थे। उधमसिंह नगर में पूरे 26 दिनों बाद किसी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं देहरादून में दो और कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। इसके बाद अब तक प्रदेश में कुल 36 मरीज ठीक हो चुके हैं।

प्रदेश में अब तक कुल 55 कोरोना वायरस संक्रमित के मामले सामने आए। जिनमे से 36 ठीक होने के बाद अब 19 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। कोरोना हॉटस्पॉट जोन की बात करें तो देहरादून में 7, हरिद्वार में 3 और नैनीताल जिले में 1 हॉटस्पॉट जोन घोषित है।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड कैबिनेट बैठक, जानिए महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड में अब कुल सक्रिय 19 मरीजों में से देहरादून में 14, हरिद्वार में 2, नैनीताल में 2 और उधमसिंह नगर में 1 संक्रमित हैं। जबकि पौड़ी जिले में पिछले 35 दिनों से, अल्मोड़ा में 24 दिनों से हरिद्वार में 11 दिनों से, नैनीताल में 5 दिनों से और देहरादून में 1 दिन से कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। इसके आलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत और बागेश्वर में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया।
ये भी पढ़ें: घर पहुंच सकेंगे सभी फंसे लोग, केन्द्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स
अब यदि 3 मई को लॉक डाउन हटाया भी जाता है तो प्रदेश के 4 जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पायेगा, क्योंकि केंद्र सरकार के नियमानुसार, किसी भी जिले को ग्रीन जोन की श्रेणी में रखने के लिए लगातार 28 दिनों तक कोई भी कोरोना का मामला नहीं आना चाहिए। उधमसिंह नगर में आज पूरे 26 दिनों बाद किसी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है, ऐसे में ग्रीन जोन की श्रेणी में आने के लिए 2 दिन शेष थे कि, आज आए कोरोना पॉजिटिव से यह उम्मीद फिलहाल ख़त्म हो गई है।

More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती से अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस,हत्या के प्रयास में वांछित 15-15 हजार के 02 ईनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुये घायल, चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा मुँह पर कपड़ा लपेटे मोटर साईकिल सवार बदमाशों को रोकने का किया था प्रयास,पुलिस द्वारा रोके जाने पर मोटरसाईकिल सवार बदमाश बैरियर को टक्कर मारकर मौके से हो गये फरार, पीछा करने के दौरान आरोपियों ने बरसाई थी गोलियां.!
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आया गिरफ्त में
एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में