देहरादून: कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देशभर में लॉक डाउन है। इस बीच लॉक डाउन के बीच देशभर में धीरे धीरे विभिन्न सेवाओं में छूट दी जा रही है। वहीं अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दृष्टि से ग्रीन जोन वाले जिलों में एक और रियायत मिलने जा रही है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, उत्तराखंड के 9 जिलों में जहाँ कोरोना पॉजिटिव का कोई भी मामला नहीं आया है। कल 26 अप्रैल से वहां सामान्य रूप से अस्पताल खुलेंगे। इससे लोगों को इलाज कराने में आसानी होगी।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन: उत्तराखंड में सभी जिलों के लिए ऐसे मिलेगा ‘ई-पास’
इसके आलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि, कोरोना पीड़ित व्यक्तियों का इलाज देहरादून के दून अस्पताल, हरिद्वार स्थित मेला अस्पताल, हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल और निर्माणाधीन रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में ही इलाज कराया जाएगा।
वहीं लॉक डाउन के चलते आर्थिक नुकसान के आंकलन के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया जायेगा। यह समिति इसकी भरपाई के लिए मंथन करेगी। इसके अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल होंगे। साथ ही इस समिति में धनसिंह रावत और रेखा आर्य सदस्य होंगे।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं