देहरादून: कोरोना वायरस ( Corona virus ) के प्रकोप के चलते उत्तराखंड ( Uttarakhand ) समेत देशभर में लॉकडाउन लागू है। इसके कारण कई लोग अपने घरों से दूर अन्य जगहों पर फंसे हैं। इस बीच अब उत्तराखंड सरकार ने ऐसे लोगों की घर वापसी के लिए तैयारी की है। इसके तहत हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इन नम्बरों पर लोग संपर्क कर मदद मांग सकते हैं।
बता दें कि, देशभर में दूसरी बार लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 3 मई को समाप्त हो रही है। केंद्र सरकार ने इससे पहले ही अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों की मदद के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी, जिसके बाद से ही सभी राज्य अपने-अपने प्रदेश के फंसे लोगों को वापस लाने में जुटी है।
वहीँ इससे पहले उत्तराखंड सरकार की तरफ से हेल्पलाइन वेब लिंक जारी किया गया था। अब लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गये हैं। साथ ही दिए नंबरों पर सम्पर्क समस्या आने पर अन्य दिए गए एसडीआरएफ टीम के नंबरों पर भी सम्पर्क कर अन्य राज्यों में फंसे लोग अपनी जानकारी देकर मदद ले सकते हैं।

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और स्थानीय लोगो को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम,रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री.!
मुज़फ्फरनगर की कोतवाली पुलिस और एसओजी ने तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपियों ने व्यापारी को लगाया था तेरा लाख रुपयों का चुना, पकडे गये तीनो आरोपी राजस्थान के है रहने वाले. !
उत्तराखंड पुलिस का सिपाही के वीडियो के बाद उत्तराखंड पीएचक्यू आया सामने, IG कुमाऊ ने वीडियो मे दिखने वाले निलंबित पुलिस कर्मी का बताया पूरा सच,वीडियो मे दिखने वाला सिपाही को बताया अपराधी प्रवर्ती का और खा चूका है जेल की हवा.!